देवास में 'बारूद' का तांडव: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, सड़क पर बिखरे इंसानी शरीर के चिथड़े!
देवास।
मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने से पूरा इलाका दहल गया. धमाका इतना भयानक था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं. फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों की मौत की भी सूचना सामने आ रही है. स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतकों का आंकड़ा 15 तक पहुंच सकता है. हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यह पटाखा फैक्ट्री देवास के एबी रोड स्थित टोंककला में संचालित हो रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट के बाद सड़क पर मांस के चिथड़े और शरीर के टुकड़े बिखरे पड़े थे. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री में खुलेआम बारूद रखकर पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था और सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हादसे के बाद गांव-गांव में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि फैक्ट्री को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि फैक्ट्री का संबंध सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी या उनके करीबी लोगों से बताया जा रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता के शामिल होने से इंग्लैंड क्रिकेट में नई शुरुआत
सैनी सरकार के कामकाज पर जनता ने लगाया मुहर, भाजपा मजबूत, कांग्रेस कमजोर
जासूसी मिशन के दौरान समुद्र में समाया दुनिया का सबसे बड़ा विमान
उमंग सिंघार बोले: मध्यप्रदेश में BJP सरकार ने भ्रष्टाचार को उद्योग बना दिया