17 राज्यों में घना कोहरा, दिल्ली में 120 फ्लाइट लेट
- कानपुर में तापमान 4.4 डिग्री पहुंचा
- हिमाचल में कल से बर्फबारी
- एमपी में बारिश के आसार
नई दिल्ली। देश में तेज सर्दी के साथ-साथ घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह एमपी और यूपी समेत 17 राज्यों में घने कोहरा देखने को मिला। इस कारण कई राज्यों में विजिबिलिटी घटकर जीरो हो गई। दिल्ली में धुंध के कारण 120 फ्लाइट लेट हुईं। 4 उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा। वहीं, कई ट्रेनें भी दिल्ली स्टेशन पर निर्धारित समय से लेट पहुंचीं। उत्तरी रेलवे ने बताया की अब तक 26 ट्रेनें लेट हैं। यूपी के सभी 75 जिलों में कोहरे छाया हुआ है। नोएडा में विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई। आगरा में ताजमहल 20 मीटर की दूरी से दिखाई नहीं दे रहा था। यहां कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा। न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार को बर्फबारी हो सकती है। उधर, कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ज्यादातर जगहों पर पारा माइनस में चल रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव