दिल्ली से प्रयागराज की फ्लाइट्स 21 प्रतिशत तक महंगी
- 10 देशों से 21 लोगों का प्रतिनिधिमंडल कुंभ देखने पहुंचे
- 24 फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ का गुरुवार को चौथा दिन है। पिछले तीन दिन में देश-विदेश से आए करीब 6 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। यानी हर रोज 2 करोड़ लोग यहां पहुंच रहे हैं। आज भी 2 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। मेला देखने के लिए 10 देशों से 21 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भी बुधवार को प्रयागराज पहुंचा। इसमें सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, मॉरिशस, श्रीलंका, फिजी, फिनलैंड, गुयाना, त्रिनिदाद-टोबैगो और यूएई शामिल हैं। दिल्ली से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट्स का किराया 21 प्रतिशत तक बढ़ गया है। यात्रा पोर्टल इक्सिगो के अनुसार, भोपाल और प्रयागराज के बीच एकतरफा हवाई किराया पिछले साल जहां 2,977 रुपए था, वहीं अब यह करीब 6 गुना बढ़कर 17,796 रुपए हो गया है। श्रद्धालुओं को सड़क से घाट तक 3 से 4 किलोमीटर ले जाने के लिए कुछ बाइकर्स ने 2 से 3 हजार रुपए वसूले थे। पुलिस ने 8 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके वाहनों को सीज कर केस दर्ज किया गया है। 16 जनवरी से 24 फरवरी तक संस्कृति का महाकुंभ होगा। आज गंगा पंडाल में बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन अपनी प्रस्तुति देंगे। यमुना, सरस्वती पंडाल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव? वैभव सूर्यवंशी समेत 2 खिलाड़ियों के डेब्यू की चर्चा
'रामायण' में अनुपम खेर की नई भूमिका, जटायु के किरदार को देंगे अपनी आवाज
महाकाल की शरण में कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में टेका माथा
मध्य प्रदेश के 13 नगर निगमों को मिले 108 नए एल्डरमैन, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का कंगना ने किया समर्थन, CJP विवाद पर दी प्रतिक्रिया
दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत की अमित शाह से अपील- 'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए'