दिल्ली-घर में आग लगी, सेकेंड फ्लोर से कूदे 6 लोग
- 2 महिलाएं, 3 युवक और एक नाबालिग अस्पताल में भर्ती
- गैस लीक होने से हादसा
नई दिल्ली। दिल्ली के नांगलोई में सोमवार रात एक दोमंजिला घर में आग लग गई। दोनों मंजिल आग की चपेट में आ गईं। इस दौरान कई लोग बिल्डिंग में फंस गए। 6 लोगों ने बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर से कूदकर जान बचाई। हालांकि. उन्हें चोट आई है। सभी अस्पताल में एडमिट हैं। घायल लोगों में दो महिलाएं, तीन युवक और एक नाबालिग हैं। बताया जा रहा है ये हादसा गैस लीक होने की वजह से हुआ। घटना का वीडियो अब सामने आया है।
घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। नीचे कुछ लोग खड़े हैं। तभी ऊपर से लोग कूदने लगते हैं। इस बीच नीचे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आग बुझाने के लिए पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड टीम के मुताबिक, आग लगने की सूचना सोमवार (17 फरवरी) रात 9:45 पर मिली थी। तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

डॉ. शिबानी के सपनों को मिली प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से स्वावलंबन की उड़ान
उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए सनातन संस्कृति की पवित्र धारा का अभियान है जल गंगा संवर्धन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में कमर्शियल सिलिंडर का काला खेल उजागर