दिल्ली विधानसभा सत्र- CAG रिपोर्ट पर आज चर्चा होगी
-
डिप्टी स्पीकर चुना जाएगा
-
आतिशी सहित विपक्ष के 21 विधायक 3 मार्च तक सस्पेंड हैं
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के सत्र का आज गुरुवार को तीसरा दिन है। CAG से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स आज भी सदन में पेश की जा सकती हैं। इससे पहले सत्र के दूसरे दिन 25 फरवरी को सदन में दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में AAP की गलत शराब नीति की वजह से 2002 करोड़ रुपए नुकसान की बात सामने आई थी। इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा था कि हम इसकी जांच के लिए 12-14 सदस्यों वाली एक पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) बनाएंगे। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।आज सदन में शराब नीति वाली CAG रिपोर्ट पर चर्चा होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री CM रेखा गुप्ता विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पद के लिए मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखेंगी। बिष्ट मुस्तफाबाद से भाजपा के विधायक हैं।

राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल
Madhya Pradesh High Court का बड़ा फैसला, दूसरे राज्य के OBC सर्टिफिकेट पर नहीं मिलेगा आरक्षण