दिल्ली विधानसभा सत्र- आतिशी समेत 13 AAP विधायक सस्पेंड
-
LG की स्पीच के दौरान हंगामा किया
-
शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश होगी
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में 25 फरवरी को LG वीके सक्सेना की स्पीच के दौरान नारेबाजी करते AAP विधायक। दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन नेता विपक्ष आतिशी समेत 13 AAP विधायकों को पूरे दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया। ये नेता उप-राज्यपाल (LG) वीके सक्सेना के भाषण के दौरान मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। मार्शलों ने सभी को सदन से बाहर निकाला। आतिशी ने सदन के बाहर मुख्यमंत्री आवास में भगत सिंह और अंबेडकर की फोटो हटाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि क्या PM मोदी बाबा साहेब अंबेडकर से बड़े हैं?
शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश होगी: LG के अभिभाषण के बाद सदन में सरकार की ओर से CAG की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश की जाएगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

बंगाल चुनाव: TMC में बढ़ी चिंता, ओवैसी-हुमायूं गठजोड़ से चुनौती
छिंदवाड़ा: पीएम श्री स्कूल में आधे भी नहीं हुए पास, उर्दू मेन बोर्ड स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत
घर से गायब हुई बेटी अब प्रेग्नेंट, हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण मामले में खुलासा