रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संगम में लगाई डुबकी
- सेना की मीटिंग लेंगे
प्रयागराज। महाकुंभ का आज छठा दिन है। दोपहर 12 बजे तक 20 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक 7.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोपहर में संगम में डुबकी लगाई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने स्नान किया। साथ में मंत्री नंदी भी रहे। उनके पहुंचने से पहले आर्मी ने पूरे किला घाट को अपने कब्जे में ले लिया था। स्निफर डॉग्स और बम स्क्वायड जांच की। राजनाथ साधु-संतों से मुलाकात और सेना के अफसरों के साथ मीटिंग भी करेंगे। देर रात शहर और महाकुंभ क्षेत्र में आर्मी और पुलिस के जवानों ने चेकिंग की। 18 संदिग्ध लोगों को पकड़ा। इनमें से कुछ के पास आधार कार्ड नहीं थे। कई को चोरी के शक में पकड़ा।

सुबह सैर पर गई दो बहनें डूबीं, कपिल मुनि तालाब में हुई दर्दनाक मौत
गर्भासन योग से पीरियड्स में मिलती है राहत
महिलाओं में बढ़ रही दिल की बीमारियां
ये आदतें आपकों रखेंगी सेहतमंद
शहतूत, नीम होते हैं औषधीय गुणों से भरपूर
व्हाडइट ब्रेड और पास्तार बना रहा मानसिक रुप से बीमार 