महाराष्ट्र में मुर्दा व्यक्ति जिंदा हुआ
- शव एंबुलेंस में था, स्पीड ब्रेकर में उछली
- हाथ हिलने लगा, सांसें दोबारा आईं
मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां हार्टअटैक से मौत के बाद बुजुर्ग दोबारा जिंदा हो गया। दरअसल शव को एंबुलेंस में ले जाया गया था। स्पीड ब्रेकर में एंबुलेंस उछली, जिसके बाद बुजुर्ग की सांसें वापस आ गईं। घर वाले बुजुर्ग को फिर से अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच की और शख्स का स्वास्थ्य ठीक पाया गया। फिलहाल बुजुर्ग घर वापस आ गए। कोल्हापुर के कस्बा बावड़ा इलाके में रहने वाले पांडुरंग उल्पे की उम्र 65 साल है। 16 दिसंबर की शाम को पांडुरंग को अचानक चक्कर आया उन्हें हार्ट अटैक आया, वह घर पर ही गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए कोल्हापुर के गंगावेश स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां डॉक्टरों ने दो-तीन घंटे बाद पांडुरंग को मृत घोषित कर दिया।
घर वापस लाते समय एंबुलेंस में झटका, दोबारा सांसें आने लगीं
घर में पांडुरंग के अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली गई थी। पांडुरंग को एंबुलेंस से अस्पताल से घर लाया जाने लगा। रास्ते में स्पीड ब्रेकर आने से एंबुलेंस में झटका लगा। एंबुलेंस में मौजूद पांडुरंग के रिश्तेदारों ने देखा कि उनकी उंगलियां और हाथ हिल रहे थे। पांडुरंग की सांसें भी चलनी शुरू हो गईं। तुरंत उन्हें उसी एम्बुलेंस से उन्हें फिर से कदमवाड़ी क्षेत्र के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया और लगभग 15 दिनों के इलाज के बाद पांडुरंग तात्या गुरुवार को घर वापस लौट आए।

शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी
Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, चीनी CCTV और AI प्लेटफॉर्म पर उठाए सवाल