सड़क के किनारे संदेहास्पद स्थिति में शव मिला
मधुबनी । मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र के जीवछ चौक के पास रहिका थाना की पुलिस को सड़क के किनारे संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान दीपक कुमार साह रूप में हुई है। इस वार्ड के पार्षद ने बताया कि रहिका थाना पुलिस की ओर से बरामद शव की पहचान बाइक नंबर प्लेट से की गई है।
इस घटना की सूचना घरवालों को भी दी गई है। इसके बाद सूचना पाते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। इन्होंने मृतक व्यक्ति के शव की पहचान की है। इसके बाद पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक व्यक्ति बैंक ऑफ इंडिया बैंक में काम करता था और अचानक परिजनों को व्यक्ति की मौत की खबर मिली है। वहीं रहिका थानाअध्यक्ष ने बताया की मृतक व्यक्ति के परिजन ने बताया कि दीपक साह पारिवारिक कलह से परेशान था। पारिवारिक कलह के कारण ही उसने आत्महत्या की है। इधर मृतक व्यक्ति के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन