भीम आर्मी और हिंदू संगठनों के बीच झड़प:दतिया में पत्थरबाजी में 3 घायल; पुलिस ने लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया
दतिया।
दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे में शनिवार दोपहर में पुतला दहन को लेकर भीम आर्मी और हिंदू संगठनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव और झड़प शुरू हो गई। हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल कर लोगों को खदेड़ा। झड़प में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इंदरगढ़ के अस्पताल में लाया गया है। कस्बे में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
धीरेंद्र शास्त्री का पुतला जलाने पर विवाद
दरअसल, शनिवार दोपहर में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (ASP) के लगभग 200 कार्यकर्ता, ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष केशव यादव के नेतृत्व में, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुतला दहन करने के लिए अंबेडकर पार्क से रैली निकाल रहे थे। जब जुलूस ग्वालियर चौराहे के पास पहुंचा, तो तय जगह से करीब 25 फीट पहले ही कार्यकर्ताओं ने धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंक दिया। उसी समय वहां मौजूद हिंदू संगठनों के 70-80 कार्यकर्ताओं ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी और आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव का पुतला जलाया। दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई, जिसे पुलिस ने प्रारंभिक स्तर पर शांत करा दिया।

धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली