अमेरिका में 10 साल के सबसे बर्फीले तूफान का खतरा
- 7 राज्यों ने इमरजेंसी घोषित की, 6 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित
वॉशिंगटन। अमेरिका में रविवार को भीषण बर्फीला तूफान की वजह से कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि यह अमेरिका में पिछले 10 साल का सबसे भीषण बर्फीला तूफान हो सकता है। हालात देखते हुए अमेरिका के 7 राज्य केंटकी, वर्जीनिया, वेस्ट वर्जीनिया, कंसास, अर्कांसस और मिसौरी में इमरजेंसी लगा दी गई है। न्यूज एजेंसी एप के मुताबिक स् नेशनल वेदर सर्विस का कहना है कि इस तूफान से अमेरिका के 6 करोड़ से ज्यादा लोगों का जीवन प्रभावित होगा। आमतौर पर गर्म रहने वाले फ्लोरिडा में भी में भारी बर्फबारी हो रही है। कंसास और मिसौरी के लिए खास चेतावनी जारी की गई है। नेशनल वेदर सर्विस का कहना है कि इन दोनों राज्यों के कई इलाकों में 8 इंच तक बर्फबारी हो सकती है। यहां पर 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।

निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस