चट्टान मे गिरने से दमोह के युवक की हुई मौत
दमोह निवासी एक युवक की हरिद्वार में सोमवार शाम चट्टान गिरने से मौत हो गई। मृतक दमोह शहर के नया बाजार निवासी पप्पू रैकवार का बेटा उमेश रैकवार है, जो शनिवार को अपने साथियों के साथ दमोह में हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। इस घटना के बाद परिवार में और शहर में शोक का मातम है।हादसा सोमवार शाम करीब छह बजे गंगोत्री धाम के पास हुआ। तीर्थ यात्रियों से भरी एक गाड़ी पर पत्थर की चट्टान गिरी है। वाहन में दमोह के आठ तीर्थ यात्री सवार थे। इनमें से 30 साल के उमेश पिता पप्पू रैकवार की मौत हो गई। उमेश दमोह के नया बाजार का रहने वाला था। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक तीर्थ यात्रियों की बस यमुनोत्री से गंगोत्री की ओर जा रही थी। बस जब सुनगर के नजदीक पहुंची तभी बस के गेट पर पहाड़ से खिसकी एक बड़े पत्थर की चट्टान जाकर टकरा गई। हादसे के वक्त दमोह निवासी उमेश रैकवार गेट के नजदीक की सीट पर बैठे हुए थे। चट्टान की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई।

भोपाल में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, गौमांस पर दी बड़ी बात
बेटे ने मां संग रची पिता की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार
RCB को बड़ा झटका, यश दयाल टीम से नहीं जुड़ेंगे
विशाखापत्तनम स्वरक्षा महोत्सव के फोटो-वीडियो पाक एजेंटों तक पहुंचे
कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष
नवरात्रि में फलों के दाम चढ़े, सेब-अंगूर 10% तक महंगे