ग्वालियर में कलश यात्रा के दौरान भगदड़, एक महिला की मौत, नवग्रह मंदिर की हो रही प्राण प्रतिष्ठा
ग्वालियर।
डबरा इलाके में एशिया के सबसे बड़े नवग्रह पीठ के प्राण प्रतिष्ठा के शुरुआत में ही अपशगुन हो गया है। मंगलवार को प्राण प्रतिष्ठा के पहले ही दिन आयोजित कलश यात्रा में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो से तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की देखरेख में प्राण प्रतिष्ठा
नवग्रह पीठ की प्राण प्रतिष्ठा पूर्व मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा की देखरेख में है। प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन की शुरुआत 10 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक है। 10 फरवरी यानी मंगलवार को पहले दिन तय कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकाली जानी थी। मंगलवार को सुबह कलश यात्रा शुरू भी हो गई। लेकिन अचानक कलश यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि 2 से 3 महिलाएं घायल हो गई। तुरंत सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
एक महिला की मौत
वहीं, एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य घायल महिलाओं का उपचार किया जा रहा है। भगदड़ की वजह क्या रही, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। हम आपको बता दें कि इस प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 10 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक है। आज पहले दिन कलश यात्रा का कार्यक्रम था। जबकि अगले तीन दिन पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा है।
कुमार विश्वास के भी हैं कार्यक्रम
इसके बाद तीन दिन कुमार विश्वास के कार्यक्रम है और उसके बाद आखिर के चार दिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम यहां होंगे। यह दावा किया जा रहा है कि यह एशिया का सबसे बड़ा नवग्रह पीठ है। लेकिन कार्यक्रम के पहले ही दिन हुई इस भगदड़ में एक महिला की जान चली जाने से शुरुआत में ही अपशगुन हो गया है। गौरतलब है कि नवग्रह पीठ का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 10 से 12 फरवरी तक आयोजिता है। इसी को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली जा रही थी। कलश यात्रा का समय दोपहर एक बजे से था लेकिन महिलाएं 9 बजे ही स्टेडियम में पहुंचने लगी थीं। कलश वितरण शुरू होते ही अफरा-तफरी मच गई।

रंगभरी एकादशी कब है, इस दिन बन रहा है चार शुभ संयोग, क्यों है खास
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान