मणिपुर में सीआरपीएफ जवान ने साथियों पर फायरिंग की, तीन की मौत
फिर खुद को गोली मारी, घटना में 8 जवान घायल, वजह अभी साफ नहीं
इंफाल। मणिपुर के एक कैंप में गुरुवार में एक सीआरपीएफ जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली।। घटना में 3 जवानों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। सभी को इम्फाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है। इम्फाल वेस्ट जिले के लामफेल स्थित सीआरपीएफ कैंप में गुरुवार रात करीब 8:20 बजे यह घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी हवलदार संजय कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से गोलीबारी की, जिसमें एक कॉन्स्टेबल और एक सब-इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी जवान सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन का सदस्य था। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सीआरपीएफ की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

IPL 2026 में मुंबई होटल में ब्रिटिश इंजीनियर की मौत, कमरे में बेहोश पाए गए
देहरादून फायरिंग और रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्या मामला: चार आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, बार बंद
मघड़ा मंदिर हादसा: सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, 6-6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन यात्रियों को नहीं आई पसंद, खाली जा रहे जनरल कोच