नक्सलियों की कायराना करतूत, आईईडी विस्फोट में बीएसएफ के दो जवान घायल
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह हुई जब गारपा गांव के पास अपने शिविर से बीएसएफ की टीम गश्त पर निकली थी। उन्होंने बताया कि बीएसएफ की टीम गारपा गांव के बीच थी जब नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया, जिससे दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट आईईडी की चपेट में आकर सुरक्षाबलों के जवान घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बीजापुर अस्पताल लाया गया। घायल जवानों के नाम मृदुल बर्मन और मोहम्मद इसहाक है। जिनके पैर में चोट लगी है। दोनों जवान कोबरा यूनिट से हैं और रायपुर रेफर कर दिया गया। बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र पुतकेल कैंप से सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई। आईईडी के ब्लास्ट होने से इसकी चपेट में आकर सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए।

राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’