रोटी खिलाने गए बुजुर्ग पर गाय का हमला
बल्लभगढ़ । हरियाणा स्थित बल्लभगढ़ सेक्टर तीन निवासी वृद्ध सुबह के समय लावारिस गोवंशों को रोटी खिलाने के लिए गए थे। इस दौरान गाय ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 23 अप्रैल को हुई थी। उनकी उपचार के दौरान नौ मई की रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग हर रोज सुबह के समय लावारिस गाय व कुत्तों को खाना खिलाते है। सेक्टर तीन निवासी पवन ने बताया कि उनके पिता भजनलाल हर रोज सुबह पूजा पाठ करने के बाद सबसे पहले लावारिस गाय व कुत्तों को खाना खिलाने के लिए जाते थे। 23 अप्रैल को भी वह सुबह 10 बजे गली के कोने पर खड़ी गाय को रोटी खिलाने के लिए गए। उस दौरान उनको अंदेशा हुआ कि गाय उनको मारने वाली है। तो वह दौड़ने लगे तो उन्होंने रास्ते में गिर गए। उसके बाद उनके ऊपर लावारिस गाय ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से गाय को भगाया गया। उसके बाद पिता भजनलाल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनको अंदरूनी चोट है। उनका 24 अप्रैल को ऑपरेशन हुआ। उसके बाद उनकी उपचार के दौरान नौ मई की रात को मौत हो गई।

बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन