तुर्किये में पैगंबर मुहम्मद का कार्टून बनाने पर विवाद
-
कार्टूनिस्ट समेत 4 गिरफ्तार
-
गृह मंत्री बोले- यह फ्रीडम ऑफ स्पीच नहीं
अंकारा। तुर्किये में पैगंबर मुहम्मद का कार्टून बनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक लेमन मैगजीन ने 26 जून को पैगंबर मुहम्मद का एक कार्टून छापा था, जिससे देशभर में नाराजगी है। कार्टून में पैगंबर मुहम्मद और पैगंबर मूसा जैसे दिखने वाले शख्स को आसमान से मिसाइलों की बारिश के बीच हवा में हाथ मिलाते हुए दिखाया गया था। इससे तुर्किये के लोगों में गुस्सा भड़क गया। लोगों ने इस्तांबुल में लेमन मैगजीन की ऑफिस के बाहर प्रदर्शन भी किए। एक इस्लामिक संगठन से जुड़े लोगों ने लेमन के दफ्तर पर पत्थरबाजी भी की। तुर्किये के गृहमंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि यह प्रेस की आजादी नहीं है और न ही फ्रीडम ऑफ स्पीच है। पुलिस ने कार्टून बनाने वाले कार्टूनिस्ट डोगन पहलवान को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही लेमन के चीफ एडिटर और मैनेजिंग एडिटर समेत 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
NEET मुद्दे पर सियासत तेज, प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर