कांग्रेस का न्याय पत्र जनता के लिए फिक्स डिपॉजिट
कमलनाथ ने एक्स पर लिखा- कई सालों तक मिलेगा रिटर्न
भोपाल । मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में संपन्न हो चुका है। चुनाव संपन्न होने के बाद घोषणा पत्र को लेकर दावे-प्रतिदावे जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस पार्टी के न्याय पत्र को देश की जनता के लिए ऐसा फिक्स डिपॉजिट बताया है जिसमें जनता आज अपना वोट जमा कर रही है और आने वाले कई वर्ष तक कई गुना रिटर्न प्राप्त करती रहेगी।
कमलनाथ ने एक्स पर लिखा कि- आपका एक वोट नौजवानों को 30 लाख सरकारी नौकरियां, स्नातकों को 8500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड, गरीब महिलाओं को हर वर्ष एक लाख रुपया, किसानों को एमएसपी की गारंटी और देश के नागरिकों को हर महीने 10 किलो मुफ्त राशन दिला सकता है। आपका एक वोट जातिगत जनगणना के आधार पर सामाजिक न्याय सुनिश्चित कर सकता है। आपका एक वोट संविधान बदलने की साजिश करने वालों को सबक सिखा सकता है। आपका यह वोट सिर्फ कांग्रेस पार्टी या इंडिया गठबंधन के लिए नहीं है, बल्कि आपके वर्तमान और आपके बच्चों के भविष्य के लिए है। देश की जनता ने इस लोकसभा चुनाव को भविष्य निर्माण और राष्ट्र निर्माण का चुनाव बना दिया है।

रीवा में प्राकृतिक नीतियों पर संगोष्ठी, नदियों-भूगर्भ पर मंथन
ACB की बड़ी कार्रवाई, CSEB दफ्तर में 3 कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
राज ठाकरे का ‘महाराष्ट्र नेक्स्ट’ प्लान, बिना चुनाव क्यों पेश किया ब्लूप्रिंट?
उज्जैन में 54 दुकानों की तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक