मनोज तिवारी के खिलाफ परिवाद हुआ दायर
पटना ।भाजपा के वरीय नेता व दिल्ली के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र से निवर्तमान सांसद और प्रत्याशी मनोज तिवारी की परेशानी बढ़ सकती है। पटना के सीजेएम कोर्ट कोर्ट में उनके खिलाफ परिवाद दायर हुआ है। उनपर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी व कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के नामांकन को लेकर एक जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसी आरोप के कारण उनके खिलाफ अधिवक्ता अशोक कुमार ने परिवाद दायर किया है।सीजेएम की कोर्ट में परिवाद दायर करने वाले आवेदक की ओर से अधिवक्ता राम संदेश राय और मणिलाल ने दलीलें ली। उनका कहना था कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी की टिप्पणी किसी भी सूरज में समाज को स्वीकार्य नहीं है। सीजेएम कोर्ट ने इस परिवाद को स्वीकृत कर लिया। साथ ही इस मामले को सुनवाई के लिए एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में ट्रांसफर किया गया।इधर, परिवाद स्वीकृत होने के बाद अधिवक्ता अशोक कुमार ने कहा कि भाजपा नेता मनोज तिवारी एक जिम्मेदार और संवैधानिक पद पर हैं। उन्होंने कन्हैया कुमार के नामांकन को लेकर एक जाति विशेष पर अपमानजनक टिप्पणी की। यह किसी भी कीमत पर समाज को बर्दाश्त नहीं है।

सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी