सर्द हवाओं ने मध्यप्रदेश में बढ़ी ठिठुरन
मध्यप्रदेश में 5 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
कल से राहत मिलेगी, 1 फरवरी से बारिश का दौर
भोपाल। सर्द हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। शहडोल के कल्यापुर में तो पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। सोमवार को भी मौसम में ठंडक बनी रहेगी। खासकर सुबह और रात में ठंड पड़ेगी, लेकिन इसके बाद पारे में फिर उछाल आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार-मंगलवार की रात से पारे में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। 28, 29, 30 और 31 जनवरी को दिन में गर्मी और रातें ठंडी रहेगी, लेकिन 1 फरवरी से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से फरवरी के शुरुआती 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा। 1 से 4 फरवरी के बीच पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इनमें रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के जिले शामिल हैं। इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा।
दक्षिण-पूर्वी हवा से गायब हो गई थी ठंड
इससे पहले दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने प्रदेश से ठंड जैसे गायब कर दी थी। एक सप्ताह तक दिन-रात के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली था, लेकिन शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू हो गई। रात में भी पारा लुढ़का। वहीं, शनिवार-रविवार की रात में पारा फिर से पांच डिग्री के नीचे चला गया।

दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश
राघव चड्ढा का बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा सीट पर उठे सवाल
राहगीर युवक ने झोपड़ी में चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ किया, मुख्य आरोपी फरार
नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस-2 मिशन: 52 साल बाद इंसानों को चांद के करीब भेजा