मध्यप्रदेश में 2 दिन बाद ठंड, राजस्थान में कोल्ड-वेव
- हिमाचल प्रदेश-ओडिशा में कोहरे का अलर्ट; जम्मू-कश्मीर में आज बर्फबारी नहीं
दिल्ली। देश के उत्तरी राज्यों में ठंड बरकरार है। हिमाचल प्रदेश में कोहरे का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर में ठंड बनी रहेगी हालांकि आज बर्फबारी नहीं होगी। बुधवार को लाहौल स्पीति का तापमान -4.3 डिग्री दर्ज किया गया था। राजस्थान में बुधवार को कई इलाकों में बारिश हुई। सीकर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, उदयपुर समेत कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। गुरुवार को कोल्ड-वेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन बारिश की स्थिति रहेगी। दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ओडिशा में भी कोहरा छाया रहेगा।

एमपी में 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, 4 दिन तक चलेंगी खास गतिविधियां
नर्मदा में बड़ा हादसा टला: 16 यात्री और 5 बाइक समेत नाव पलटी, 4 युवकों ने बचाई जान
इंदौर की बेटी का कमाल: पैराताइक्वांडो में सपना शर्मा का चौथा गोल्ड, रचा इतिहास
1 अप्रैल से महंगाई का झटका: 30 की ब्रेड होगी 35, जूते-चप्पल समेत रोजमर्रा की चीजें महंगी
आरोपी ने 1000+ फर्जी बम धमकियां देकर भय फैलाया