ठंड ने मध्य प्रदेश में 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
- हिमाचल प्रदेश में धूप खिली
- तापमान बढ़ा, पहाड़ी राज्यों में 9 मार्च से बारिश-बर्फबारी
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर में मार्च की ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दोनों ही शहर में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। वहीं राजगढ़, उमरिया-खजुराहो समेत 13 शहरों में तापमान 6 से 9.8 डिग्री तक रहा। उधर, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में 2 दिन से अच्छी धूप खिलने से राज्य के लोगों को ठंड से राहत मिली है। मंडी में सबसे ज्यादा 7.0 डिग्री तापमान बढ़ा है। हालांकि बीते दिनों में हुई बारिश-बर्फबारी के बाद हुए लैंड स्लाइड की वजह से कई सड़कें अभी भी बंद हैं। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि कोंकण-गोवा, केरल, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गर्मी और उमस रहेगी। 9 मार्च को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। इस वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 9 से 12 मार्च तक जबकि उत्तराखंड में 10 से 12 मार्च तक बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प