• पूर्व मंत्री बोले- महू में कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री आई
  • 47 सालों में बाबा साहब का स्मारक क्यों नहीं बनाया

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के गांधी नगर में आयोजित हितग्राही कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए हैं। सीएम जन कल्याण अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। कार्यक्रम में इंदौर और उज्जैन संभाग के हितग्राही शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि महू में आज कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री पहुंची है। प्रदेश में 47 साल तक कांग्रेस की सरकार रहने के बावजूद बाबा साहब का स्मारक क्यों नहीं बनाया। इन लोगों को इसका जवाब देना पड़ेगा।
पूर्व मंत्री बोले- कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री महू पहुंची
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि आज इंदौर के पास महू में कांग्रेस की पूरी झूठ की फैक्ट्री आई है। पूरा झूठ का पिटारा जो झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं करते वो महू में आए हैं। मैं कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री से पूछना चाहता हूं कि मध्य प्रदेश में 47 साल कांग्रेस की सरकार रही। लेकिन आपने महू में बाबा साहब का राष्ट्रीय स्मारक क्यों नहीं बनाया। अपने प्रदेश में बाबा साहब, रविदास का स्मारक क्यों नहीं बनाया। ये आपको जवाब देना पड़े। पीएम मोदी सागर में 100 करोड़ की रविदास के मंदिर की आधार सिला रखते हैं। लेकिन आपने क्या किया।