हिमाचल के शिमला में बादल फटा, बाढ़ आई
- 2 दिन में 16 लोगों की मौत
- यूपी में नदियां उफान पर, 360 मकान ढहे
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में 2 दिन से जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शिमला जिले में बुधवार रात 10:15 बजे बादल फट गया। जिससे नोगली नाले में बाढ़ आ गई। बुधवार को मंडी के दवाड़ा में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन के फ्लाइओवर पर लैंडस्लाइड से दरारें आ गई है। प्रदेश में मंडी-मनाली, चंडीगढ़-शिमला फोरलेन समेत 533 सड़कें बंद हो गई है। यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज, वाराणसी समेत 24 जिलों के 1,245 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बारिश के चलते अब तक 360 मकान ढह चुके हैं। पिछले 2 दिन में बाढ़ और बारिश से जुड़े हादसों में 16 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को फर्रुखाबाद के पंखियन गांव में गंगा नदी में एक मकान 10 सेकेंड में समा गया। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी उफान पर है। अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर डेंजर लेवल से 2 सेमी ऊपर पहुंच गया है। 48 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इधर, बिहार में गंगा और सोन नदी उफान पर हैं। राज्य के कई गांव जलमग्न हैं। पटना में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। पटना सिटी में भद्रघाट और महावीर घाट में सर्विस लेन पर गंगा का पानी 2 फीट तक आ गया है।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी और अमित शाह शामिल
बंगाल में पीएम मोदी की रैलियां और BJP की माइक्रो मैनेजमेंट से बदलेगा सियासी खेल? इन इलाकों पर खास नजर