तमिलनाडु एडीजीपी के खिलाफ सीआईडी कर सकती है जांच
-
सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु सरकार से पूछा कि क्या वे राज्य के एडीजीपी एचएम जयराम के खिलाफ कथित अपहरण मामले की जांच विशेष शाखा या सीआईडी को सौंपने पर विचार कर रहे हैं या नहीं। जस्टिस उज्जल भुइंया और जस्टिस मनमोहन की पीठ को तमिलनाडु सरकार की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक पुलिस (ADGP) जयराम का निलंबन 16 जून को दिए गए उच्च न्यायालय के आदेश के चलते नहीं हुआ है, बल्कि पूर्व में उन पर लगे आरोपों के चलते हुआ है। इस पर पीठ ने दवे से पूछा कि क्या राज्य सरकार एडीजीपी के खिलाफ जांच को सीआईडी या विशेष जांच शाखा को तो नहीं सौंप रही है। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी जानकारी देने को कहा है। एडीजीपी पर एक युवक के अपहरण का आरोप है, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि अगर कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ राज्य में रिलीज होती है तो सरकार थिएटर्स को सुरक्षा मुहैया कराएगी। दरअसल कमल हासन ने कन्नड़ भाषा को लेकर बीते दिनों एक बयान दिया था, जिससे कर्नाटक के लोग नाराज हो गए थे। इसके बाद सरकार ने कमल हासन की नई फिल्म ठग लाइफ के राज्य में रिलीज होने पर रोक लगा दी थी। इसके खिलाफ कमल हासन सुप्रीम कोर्ट गए हैं।

लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
राघव चड्ढा पर आतिशी के गंभीर आरोप, सियासत में बढ़ी हलचल
कचरा दें, इनाम पाएं: हैदराबाद में घर का राशन मुफ्त
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचकूला AJL प्लॉट केस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत