• कोहली टी-20 में टॉप-5 बैटर की लिस्ट से बाहर
  • वॉर्नर आगे निकले, टॉप-10 में 2 ही भारतीय 

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के विराट कोहली को पीछे कर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में नंबर-5 पर पहुंच गए। उन्होंने मंगलवार को इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में फिफ्टी लगाई और कोहली को पीछे किया। वॉर्नर के नंबर-5 पर पहुंचने के साथ टॉप-5 रन स्कोरर में अब कोई भी भारतीय बाकी नहीं रहा। विराट के अलावा केवल रोहित शर्मा ही टॉप-10 रन स्कोरर में शामिल भारतीय बैटर हैं। दोनों ही प्लेयर्स ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, ऐसे में सिर्फ IPL खेलकर दोनों का इस रिकॉर्ड लिस्ट में आगे निकलना बहुत मुश्किल लग रहा है।