सनातन रंग में रंगे उद्योगपति अनंत अंबानी, बागेश्वर धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया यज्ञ और कन्या पूजन
छतरपुर।
देश के जाने-माने उद्योगपति अनंत अंबानी ने बागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अनंत अंबानी ने बालाजी की आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के उपरांत बागेश्वर महाराज ने भगवान बालाजी, सन्यासी बाबा एवं प्रेतराज सरकार की महिमा का वर्णन करते हुए समाज सेवा का संदेश दिया। शाम को खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचने के दौरान बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के सदस्यों, पदाधिकारियों ने उद्योगपति अनंत अंबानी का स्वागत किया, इसके बाद अंबानी दुनिया भर में आस्था का केंद्र बने बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान बालाजी की आरती की तथा देश, धर्म और जनकल्याण की कामना के लिए बालाजी के चरणों में प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कीं। उन्होंने 11 कन्याओं का पूजन किया तथा काशी से आए विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस मौके पर माहौल बड़ा अध्यात्मिक और भक्ति वाला देखने को मिला। इस दौरान अनंत अंबानी धीरेंद्र शास्त्री से काफी घुलते मिलते भी दिखाई दिए।इस अवसर पर बागेश्वर महाराज ने अनंत अंबानी को स्मृति-चिह्न स्वरूप मुगदर, भगवान बालाजी का चित्र एवं रुद्राक्ष की माला भेंट की। साथ ही अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी इस विशेष अवसर का साक्षी बनकर धार्मिक वातावरण का अनुभव किया।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हर्ष फायरिंग की कीमत: जश्न की गोली ने ली जान, BJP विधायक को मिली सजा
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ी ताकत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर केस
बिहार में न्याय व्यवस्था होगी और तेज, सम्राट चौधरी सरकार का अहम फैसला
महिला के पेट पर लात मारने का आरोप, 6 माह की गर्भावस्था में जुड़वा बच्चों की मौत