किसानों के लिए कमलनाथ की हुंकार, बोले- अन्नदाता परेशान, सरकार बेखबर, मक्का के गिरते दामों पर सरकार को घेरा
छिंदवाड़ा।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के बाद मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने वर्तमान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। कमलनाथ ने कहा कि मक्का के लगातार गिरते दामों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। वहीं खाद के लिए किसानों को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जो सरकारी कुप्रबंधन की पोल खोलता है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ‘देश की 70% अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है, लेकिन आज सबसे अधिक किसान ही त्रस्त और परेशान हैं। पूरे प्रदेश में किसान बदहाल स्थिति में हैं। कांग्रेस किसानों के हक, अधिकार और सम्मान की आवाज लगातार उठाती रहेगी।’

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम