छिंदवाड़ा जिला अस्पताल का शिशु वार्ड फुल, जमीन पर चादर बिछाकर इलाज
छिंदवाड़ा।
जहरीले कफ सिरप पीने से छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत का सिलसिला अभी थमा नहीं है. अब तक 21 बच्चों की मौत हो चुकी है वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल का पीडियाट्रिक वार्ड फुल हो चुका है. यहां लगभग 70 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं. इन सभी बच्चों को सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण हैं. हालात अब ऐसे हो गए हैं कि 1 बेड पर 2 बच्चे या जमीन पर चादर बिछाकर बच्चों का इलाज किया जा रहा है. विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि मौसम के संक्रमण के चलते ये सभी यहां भर्ती हुए हैं ऐसे में परिजन को पैनिक होने की जरुरत नहीं है.
जिला अस्पताल का शिशु वार्ड फुल
छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित बच्चों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. यहां 50 से 70 बच्चे इलाज के लिए प्रतिदिन पहुंच रहे हैं. ऐसे में कई बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है. हालात यह हो गए हैं कि अस्पताल में बेड कम पड़ गए हैं और बच्चों को भर्ती करने बेड नहीं बचे हैं. ऐसे में अब एक बेड पर 2 बच्चों को भर्ती किया जा रहा है तो कहीं जमीन पर दरी-चादर बिछाकर सलाइन चढ़ाई जा रही है.
परिजन को सता रहा किडनी इंफेक्शन का डर
जिला अस्पताल पहुंच रहे परिजन सिरप कांड को याद कर सिहर उठते हैं. सर्दी जुकाम से पीड़ित बच्चों के परिजन को डर है कि कहीं उनके बच्चों भी तो किडनी इंफेक्शन के शिकार नहीं हो रहे हैं. डॉक्टर पवन ने बताया कि "अभी लगभग 70 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हैं, हालांकि सभी बच्चों को सर्दी, जुकाम ,बुखार जैसी मौसमी बीमारी वाले लक्षण हैं. पालकों को घबराने की जरुरत नहीं है."
छिंदवाड़ा में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला
छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. 3 बच्चों की मौत से शुरू हुआ सिलसिला अब 22 बच्चों तक पहुंच गया है. सिरप पीने के बाद किडनी इंफेक्शन से लगातार हो रही बच्चों की मौत के बाद शासन और प्रशासन की नींद टूट चुकी है और मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक छिंदवाड़ा का दौरा कर चुके हैं. वहीं विपक्ष भी अब पीछे नहीं रहना चाहता. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी पीड़ित बच्चों के परिवार के साथ मुलाकात कर चुके हैं.

स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव