छिंदवाड़ा। 
कांग्रेस आज छिंदवाड़ा में किसान बचाओ आंदोलन कर रही है। इसमें प्रदेशभर से किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने आंदोलन स्थल जेल बगीचे तक रैली निकाली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व सांसद नकुलनाथ सहित कई बड़े नेता मंच पर मौजूद हैं। नकुलनाथ ने कहा- मैं शासन, प्रशासन और पुलिस को चेतावनी देना चाहता हूं। आपने आदिवासी दिवस पर आदिवासियों पर FIR की...जब किसान अपना हक, अपना अधिकार मांगने यूरिया के लिए कतार में खड़ा हुआ, आपने किसानों पर FIR की...मैं पूछना चाहता हूं कि कितने लोगों पर FIR करोगे, कितने लोगों को गिरफ्तार करोगे? हम सब गिरफ्तार होने को तैयार हैं। इससे पहले पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा- 2013 में जबलपुर में भी वोट चोरी किया गया था। इसके खिलाफ सांसद विवेक तनखा जी कोर्ट गए थे। हम छिंदवाड़ा का चुनाव हारे नहीं थे, यहां का चुनाव भी लूटा गया था।
पटवारी ने दिया नारा- 'खाद चोरों, कुर्सी छोड़ों'
जीतू पटवारी ने खाद की कमी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा एक तरफ सरकार के नेता कहते हैं कि खाद की कमी नहीं है तो फिर किसान लाइन में क्यों लगे है? पटवारी ने मंच से नारा दिया - 'खाद चोरों, कुर्सी छोड़ों'
नकुलनाथ बोले- कितनों पर FIR करोगे, कितनों को गिरफ्तार करोगे?
नकुलनाथ ने कहा- मैं शासन, प्रशासन और पुलिस को चेतावनी देना चाहता हूं। आपने आदिवासी दिवस पर आदिवासियों पर FIR की...जब किसान अपना हक अपना अधिकार मांगने यूरिया के लिए कतार में खड़ा हुआ, आपने किसानों पर FIR की...मैं पूछना चाहता हूं कि कितने लोगों पर FIR करोगे, कितने लोगों को गिरफ्तार करोगे? हम सब गिरफ्तार होने को तैयार हैं।