MP में बवाल: राज्यमंत्री के भाई पर फर्जी केस में फंसाने का आरोप, पोस्टर लेकर SP दफ्तर पहुंचा पीड़ित
छतरपुर।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में से इस वक्त चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के भाई पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि मंत्री के भाई और स्थानीय नेताओं ने युवक को झूठे केस में फंसाया है। इसके बाद पीड़ित ने एसपी दफ्तर पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के मनुरिया गांव निवासी रवि अहिरवार हाथ में विहार के भरत तिवारी का पोस्टर लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते उसके खिलाफ गौरिहार थाने में झूठा मामला दर्ज किया गया है। उसने राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के बड़े भाई अशोक अहिरवार और स्थानीय नेताओं पर साजिश के तहत फर्जी केस में फंसाने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि राजनीतिक दबाव में आकर गौरिहार पुलिस उसे प्रताड़ित कर रही है। युवक ने यह भी दावा किया कि केवल उसे ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के अन्य लोगों को भी इसी तरह परेशान किया जाता है। पीड़ित युवक ने एसपी से गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। साथ ही पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी भी की। फिलहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हर्ष फायरिंग की कीमत: जश्न की गोली ने ली जान, BJP विधायक को मिली सजा
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ी ताकत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर केस
बिहार में न्याय व्यवस्था होगी और तेज, सम्राट चौधरी सरकार का अहम फैसला
महिला के पेट पर लात मारने का आरोप, 6 माह की गर्भावस्था में जुड़वा बच्चों की मौत