बागेश्वर धाम में कथा के दौरान खुली एपस्टीन फाइल्स, धीरेंद्र शास्त्री गुस्से से तमतमाए
छतरपुर।
बागेश्वर धाम में इन दिनों पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा चल रही है. कथा के दौरान बाबा बागेश्वर ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए कहा "दुनिया मे जितने बड़े और गोरे लोग हैं, उनके कारनामे उतने ही काले हैं. इस कांड में बिल गेट्स और डोनाल्ड ट्रंप जैसी हस्तियों की कारगुजारियां जगजाहिर हो चुकी हैं."
मासूम बच्चियों से दरिंदगी, दंड भुगतना होगा
भागवत कथा के दौरान धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा "लगभग 35,000 पन्नों के इन दस्तावेज़ों में बिल गेट्स और डोनाल्ड ट्रंप जैसे दुनिया के बड़े लोगो की काली करतूतें दर्ज हैं. इन लोगों ने मासूम बच्चियों को भी नहीं बख्शा. उन्हें नशे का आदी बनाकर जेफ्री एपस्टीन के निजी आइलैंड पर ले जाया जाता था, जहां उनके साथ गंदे कृत्य किए जाते थे. ऐसे गंदे कृत्यों का अंजाम कभी न कभी तो भुगतना पड़ेगा."
दिल्ली में रोजाना 815 लोग गायब हो रहे
बाबा बागेश्वर ने भारत की स्थिति पर बात करते हुए दिल्ली का उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा "राजधानी में औसतन 815 लोग प्रतिदिन लापता हो रहे हैं. उनके ठिकाने के बारे में किसी को जानकारी नहीं है." उन्होंने अपने एक शिष्य की बहन के साथ हुई घटना भी भक्तों से साझा की. उन्होंने बताया "उस लड़की को मॉडलिंग और टीवी में नाम कमाने का झांसा दिया गया, फिर उसे नशे का आदी बनाकर एक जहाज में बंद कर दिया गया. उसे दुबई भेजने के बहाने गोवा के रास्ते बेचने की तैयारी थी, लेकिन समय रहते गिरोह को पकड़ लिया गया."
सोशल मीडिया से बेटियों को किया आगाह
बाबा बागेश्वर ने समाज को ऐसे छिपे हुए खतरों के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा "बेटियों किसी पर भरोसा नहीं करना. इंटरनेट की दुनिया से सावधान रहने जरूरत है. सोशल मीडिया पर जो अच्छे-अच्छे चेहरे दिख रहे हैं, उनमें अधिकांश फर्जी लोग हैं. किसी के लाइक और कमेंट से प्रभावित नहीं होना. क्योंकि ऐसे लोग हर सुंदर चेहरे पर लाइक-कमेंट करते हैं. बाबा बागेश्वर ने अभिभावकों से अपील की "अपने बच्चों को धन-दौलत जोड़कर भले नहीं जाना लेकिन उन्हें संस्कारवान बनाकर जाना."

कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा