बागेश्वर बाबा बोले- समय बदल गया है, लोग पब, होटल, मकबरा से नहीं, अयोध्या, मथुरा, बागेश्वर धाम से कर रहे नए वर्ष की शुरुआत
छतरपुर।
अंग्रेजी नव वर्ष के प्रारंभ होने के अवसर पर बागेश्वर धाम में लाखों भक्तों का तांता लगा हुआ है। दावा है कि लाखों श्रद्धालु बागेश्वर धाम के होटल, धाम पहुंच चुके हैं, जो अपने दिन की शुरुआत बागेश्वर बाबा का आशिर्वाद लेकर करेंगे। इसे लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अब समय बदल गया है। पहले का युवा पब, होटल में शराब का सेवन कर नए साल का उत्साह मानता था। आज का युवा भगवान का चरणामृत ग्रहण कर नव वर्ष मना रहा है।
बागेश्वर बाबा ने कहा कि अब लोग पब, होटल और मकबरा नहीं जा रहे बल्कि वे देश के धार्मिक स्थलों में जाकर नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। अयोध्या, मथुरा काशी से लेकर महाकाल और बागेश्वर धाम तक लोग अपनी आस्था के साथ आ रहे हैं। भगवान के दर्शन कर वे नए साल के साथ जीवन धन्य बना रहे हैं। महाराज श्री ने कहा कि उन्हें ऐसी सूचना मिली है कि लाखों लोग नए वर्ष में बागेश्वर धाम आकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने की तैयारी कर रहे हैं।

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति