केंद्र ने केजरीवाल के बंगले की जांच के आदेश दिए
- भाजपा बोली- इसको बनाने में नियम तोड़े गए
- हमारा मुख्यमंत्री यहां नहीं रहेगा
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के 6, फ्लैगशिप रोड स्थित सीएम हाउस की जांच होगी। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन ने 13 फरवरी को आदेश जारी किया। सीवीसी ने जांच का आदेश सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि 40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में बनी भव्य हवेली के निर्माण में कई नियमों को तोड़ा गया। बीजेपी दिल्ली में 6, फ्लैग रोड पर बने सीएम हाउस को शीशमहल कहती है। ये दिल्ली के मुख्यमंत्री का सरकारी आवास है, जहां 2015 से 2024 तक दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल रहते थे।
संपत्तियों को गलत तरीके से मिलाया, रद्द करें- भाजपा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से शिकायत की थी कि केजरीवाल का बंगला 4 सरकारी संपत्तियों को गलत तरीके से मिलाकर बनाया गया है। इस प्रॉसेस को रद्द कर दिया जाना चाहिए। जब हम सरकार बना लेंगे तो हमारा नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री यहां नहीं रहेगा।
भाजपा ने जारी किया था वीडियो, शीशमहल कहा
9 दिसंबर 2024 को बीजेपी ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें दिल्ली के सीएम हाउस का आलीशान इंटीरियर दिखाया गया। बीजेपी ने केजरीवाल पर तंज कसा, वे कहते थे कि सरकारी घर नहीं लूंगा, लेकिन रहने के लिए 7 स्टार रिसॉर्ट बना डाला। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मांग की है कि केजरीवाल को दिल्ली के लोगों को बताना चाहिए कि उन्होंने किस अधिकार से अपने बंगले की सजावट पर करीब 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। ये वो समय था जब कोविड में जनता के विकास कार्य बंद थे।

IPL 2026 में मुंबई होटल में ब्रिटिश इंजीनियर की मौत, कमरे में बेहोश पाए गए
देहरादून फायरिंग और रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्या मामला: चार आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, बार बंद
मघड़ा मंदिर हादसा: सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, 6-6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन यात्रियों को नहीं आई पसंद, खाली जा रहे जनरल कोच