बेरहम मप्र... मानवियता मर गई सड़क पर, पत्नी का शव बाइक पर बांधकर 50 किमी ले जाना पड़ा:सड़क हादसे में गई जान, गुहार लगाने पर भी किसी ने नहीं की मदद
सिवनी।
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के रहने वाले अमित यादव को अपनी पत्नी का शव बाइक से बांधकर ले जाना पड़ा, क्योंकि हादसे के बाद किसी ने मदद नहीं की। यह घटना 9 अगस्त को नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुई। इसका वीडियो अब सामने आया है। दरअसल, अमित अपनी पत्नी ग्यारसी के साथ नागपुर के लोणारा से अपने गांव करनपुर (मध्य प्रदेश) जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ग्यारसी सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया। ट्रक मौके से फरार हो गया।
लोणारा से लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सिवनी जिले के करनपुर निवासी अमित यादव पत्नी ग्यारसी के साथ नागपुर के लोणारा से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ग्यारसी सड़क पर गिर गईं और ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया।
राहगीरों से मांगी मदद, लेकिन…
पत्नी को खून से लथपथ देखकर अमित ने हाथ जोड़कर गुजरते वाहनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं रुका। कई मिनट तक इंतजार के बाद उन्होंने पत्नी के शव को कपड़े से बाइक की पिछली सीट पर बांधा और गांव की ओर निकल पड़े।
50 किलोमीटर बाद पुलिस ने रोका
करीब 50 किलोमीटर आगे पुलिस की नजर पड़ी। यह नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उन्होंने बाइक रोककर शव को नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
वीडियो वायरल, प्रशासन हरकत में
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। सड़क पर इंसानियत की कमी ने सभी को झकझोर दिया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप
दिलीप जोशी और हरिहरन को मिला बड़ा सम्मान, समारोह में छाए कलाकार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पलटवार, विपक्ष को संदेश
Drunk Policeman Assault: जबलपुर में युवक को पीटने का मामला
Maharashtra Update: संजय गांधी नेशनल पार्क में एंट्री फीस बढ़ोतरी रद्द
Gulf Crisis Impact: बहादुरगढ़ में जूता उद्योग का उत्पादन आधा