कनाडा के वैंकूवर में कार ने भीड़ को रौंदा:कई लोगों की मौत
-
30 साल का एशियाई युवक हिरासत में
-
'लापू-लापू' फेस्टिवल मना रहे थे लोग
ओटावा। कनाडा के वैंकूवर में एक कार ने भीड़ को कुचल दिया। हमले में कई लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। वैंकूवर पुलिस ने X में पोस्ट कर बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे) फिलीपींस कम्युनिटी के त्योहार 'लापू-लापू' के दौरान हुई। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात E-43 एवेन्यू और फ्रेजर पर एक स्ट्रीट फेस्टिवल में भीड़ में एक कार घुसने से कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। वह एशियाई मूल का बताया जा रहा है।

इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव