कार ने 6 लोगों को रौंदा, 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर
- जबलपुर में नशे की हालत में ड्राइव कर रहा था डॉक्टर
जबलपुर। जबलपुर में शुक्रवार रात को एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे 6 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे विजय नगर में हुआ। बताया जा रहा है कि कार बीएचएमएस डॉक्टर संजय पटेल चला रहा था। वह अपने दोस्त के साथ विजय नगर से दीनदयाल चौक की ओर जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी आनंद कलादगी समेत विजय नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
नशे में धुत था डॉक्टर
बताया जा रहा है कि डॉक्टर संजय पटेल नशे में धुत था। वह काफी तेज रफ्तार में कार चला रहा था। तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे कई लोगों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई। घटना के बाद डॉक्टर का साथी तो मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने कार चला रहे डॉक्टर को पकड़ लिया, फिर पुलिस को सूचना दी।

जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश