छात्राओं को कबड्डी खेलते देख याद आया बचपन, बच्चियों संग मैदान में उतरीं विधायक मंजू दादू
बुरहानपुर।
विधायक मंजू राजेंद्र दादू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे स्कूली छात्राओं के साथ कबड्डी खेलते हुए दिखाई दे रही हैं. वीडियो को देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. विधायक मंजू दादू ने सिरपुर गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में स्कूटी वितरण कार्यक्रम में पहुंची थीं. इस दौरान छात्राओं को कबड्डी खेलते देख उन्हें अपने स्कूली दिनों की याद आ गई और वह भी छात्राओं के बीच कबड्डी के मैदान में उतर पड़ीं.
विधायक ने पलटा खेल का पांसा
उन्होंने छात्राओं के साथ कबड्डी खेली. वहीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया. साथ ही अपने बीच विधायक को कबड्डी खेलते देख छात्राएं गदगद हो गईं. विधायक ने कबड्डी खेलकर छात्राओं को प्रोत्साहित किया. खेल की शुरुआत में विधायक मंजू पहली ही रेड में विपक्षी टीम द्वारा पकड़ ली गईं, जिससे उनकी टीम को 4 प्वाइंट का खमियाजा हुआ. लेकिन आखिरी रेड में उन्होंने पॉइंट लेकर अपनी टीम को ऑलआउट होने से बचा लिया.
'पढ़ाई के साथ खेलकूद में हिस्सा लें छात्राएं'
गुरुवार को सिरपुर गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें विधायक मंजू दादू सम्मिलित होकर छात्राओं को संबोधित किया. इस दौरान विधायक मंजू दादू ने कहा "बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. ऐसे में सरकार भी उनका हर कदम पर साथ दे रही है." शिक्षा ही नहीं, खेलकूद के क्षेत्र में भी बेटियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए."
विधायक ने छात्राओं के साथ खेली कबड्डी
स्कूल मैदान में छात्राएं कबड्डी खेल रही थीं, तभी अचानक विधायक मंजू दादू खेल मैदान में छात्राओं के साथ कबड्डी खेलने पहुंच गई. उन्होंने छात्राओं के साथ कबड्डी मैच खेला. उनके इस अंदाज से छात्राएं बेहद खुश नजर आईं. छात्राओं ने न केवल आत्मविश्वास के साथ खेल में भाग लिया, बल्कि विधायक के साथ मैदान साझा कर उन्हें एक प्रेरणास्त्रोत के रूप में देखा. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज