सिस्टम की 'शॉर्ट सर्किट' से किसान परेशान: 4 महीने से धूल फांक रही हैं नई डीपी, कलेक्ट्रेट में गूंजा किसान कांग्रेस का हल्लाबोल
बुरहानपुर।
बुरहानपुर में किसान कांग्रेस ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बिजली कंपनी द्वारा खेतों में बार-बार की जा रही कटौती बंद करने और नई डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन प्वाइंट) लगाने की मांग उठाई। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश बुनगाल ने कहा कि 42 डिग्री सेल्सियस तापमान में बिजली कंपनी किसानों की परीक्षा ले रही है। तय समय से आधे घंटे देरी से बिजली दी जा रही है और बार-बार कटौती हो रही है, जिससे केले की फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
केले की फसल खत्म होने की चेतावनी
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसी तरह बिजली कटौती जारी रही तो क्षेत्र में केले की फसल पूरी तरह खत्म हो सकती है। बुनगाल ने बताया कि केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत खेतों में नई डीपी लगाने का प्रावधान है। करीब चार महीने पहले डीपी आ चुकी हैं, लेकिन बिजली कंपनी ने अब तक अधिकांश खेतों में इन्हें स्थापित नहीं किया है। किसान कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अधिकारियों को मई की भीषण गर्मी में किसानों की समस्याओं की जानकारी होने के बावजूद लापरवाही बरती गई। संगठन ने बिजली कंपनी से जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की है।

EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज