एक नहीं, 1 लाख धीरेंद्र शास्त्री भी आ जाएं तो... MP में ओवैसी के नए सिपहसालार का बागेश्वर बाबा की यात्रा पर सबसे बड़ा हमला
बुरहानपुर।
एआईएमआईएम (AIMIM) के मध्य प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने 2028 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के प्रयासों के तहत बुरहानपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र को लेकर निकाली जा रही पदयात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुसलमान, ईसाई और कामरेड के बिना यह देश पूरा नहीं हो सकता। खान ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के टिकट और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के फैसले बीजेपी द्वारा लिए जाते हैं। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को पार्टी के लिए चुनौती बताया और कहा कि एआईएमआईएम उनकी 'बी टीम' के रूप में राजनीतिक प्रतिस्पर्धी है।
लगातार कर रहे दौरे
मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी को मजबूत करने के मिशन 2028 के तहत एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। सोमवार को मुस्लिम बहुल बुरहानपुर जिले के दौरे पर पहुंचे खान ने बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि एक नहीं, एक लाख धीरेंद्र शास्त्री भी आ जाएं, तो भारत की एकता नहीं तोड़ नहीं सकते। कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होते हुए यह दावा किया कि वह साबित कर देंगे कि कांग्रेस के टिकट बीजेपी तय करती है और कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के फैसले भी बीजेपी द्वारा लिए जाते हैं।

बंगाल-असम में BJP की जीत पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- हर तरफ लहराया भगवा
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
चुनाव परिणाम पर प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, ‘कांग्रेस की जीत के साथ…’
टीवीके की बढ़त से तमिलनाडु में हलचल, विजय के घर के बाहर जुटी भीड़
नरेंद्र मोदी पर सवाल, बंगाल को छोड़ कहीं पांच बार भी नहीं गए