BSF ने 5 पाकिस्तानी चौकियां तबाह कीं
-
एक आतंकी लॉन्च पैड भी नष्ट किया
-
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर जारी
श्रीनगर। जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने एक ऑपरेशन में पांच पाकिस्तानी चौकियों और एक आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया। हालांकि ये ऑपरेशन किस दिन चलाया गया था। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। BSF अधिकारी ने ऑपरेशन के बारे में बुधवार को जानकारी दी। BSF कमांडेंट चंद्रेश सोना ने बताया, हमने पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी का करारा जवाब दिया। हमने उनकी कई संपत्तियों को नष्ट कर दिया। मस्तपुर में एक आतंकी लॉन्च पैड था, जिसे हमने नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में उनकी पांच चौकियां और कई बंकर तबाह कर दिए गए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान लगातार भारतीय क्षेत्र को निशाना बना रहा है। उधर जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के सिंहपोरा और चतरू इलाके में गुरुवार सुबह 3-4 आतंकी देखे गए। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया है।

महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
किशोरी की मौत: पालतू कुत्ते के खरोंच को नजरअंदाज करने पर रेबीज से हताहत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
भारत के हथियारों की दुनिया में धूम, रिकॉर्ड स्तर पर एक्सपोर्ट