ब्राजीली राष्ट्रपति ने PM मोदी से बातचीत की
- कहा था- ट्रम्प से नहीं मोदी से बात करूंगा
- नेतन्याहू ने टैरिफ पर भारत का समर्थन किया
नई दिल्ली। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पिछले महीने पीएम मोदी की ब्राजील यात्रा पर चर्चा की, जिसमें उन्होंने ट्रेड, तकनीक, एनर्जी, डिफेंस और एग्रीकल्चर जैसे मुद्दों पर आपसी सहयोग मजबूत करने पर सहमति जताई थी। दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की भी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने रीजनल और ग्लोबल मुद्दों पर भी बात की। इससे पहले सिल्वा ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से बातचीत का प्रस्ताव ठुकरा कर दिया था। तब उन्होंने कहा था कि मैं टैरिफ पर बात करने के लिए ट्रम्प को कॉल नहीं करूंगा। इसके बदले पीएम नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग जैसे नेताओं से बातचीत करना चाहूंगा।
वहीं, दूसरी तरफ इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ भारत का समर्थन करते हुए उसे खास देश बताया है।
ब्राजील-भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर बातचीत
ब्राजील के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, लूला और मोदी ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर सालाना 20 बिलियन डॉलर से ज्यादा करने पर बात की, जो पिछले वर्ष लगभग 12 बिलियन डॉलर था।
ब्राजील ने कहा कि वे भारत और दक्षिण अमेरिकी व्यापार समूह मर्कोसुर के बीच व्यापार समझौते की पहुंच को बढ़ाने पर भी सहमत हुए, और अपने देशों के वर्चुअल पेमेंट प्लेटफार्मों पर चर्चा की।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस रिलीज में ट्रम्प या अमेरिकी टैरिफ का उल्लेख नहीं किया है। हालांकि, दोनों नेताओं ने आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की।

युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज