इजराइल में 3 बसों में बम धमाके:आतंकी हमले का शक
- पार्किंग में खाली खड़ी थी बसें
- देश भर में बस और ट्रेन सर्विस रोकी
तेल अवीव। इजराइल की राजधानी तेल अवीव में गुरुवार देर रात 3 बसों में सिलसिलेवार बम धमाके हुए।। ये बसें बाट याम और होलोन इलाकों की पार्किंग में खाली खड़ी थी। धमाकों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने आतंकी हमले की आशंका जताई है। दो अन्य बसों में भी बम मिले हैं। इजराइली पुलिस ने कहा कि कुल पांच बम एक जैसे थे और टाइमर से लैस थे। बम स्क्वॉड ने निष्क्रिय किए गए बमों को सुरक्षित तरीके से हटा दिया है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक बम शुक्रवार सुबह धमाके के लिए रखे गए थे, लेकिन इनके टाइमर गलत तरीके से सेट किए गए थे, जिससे रात में विस्फोट हो गया। धमाकों के बाद नेतन्याहू ने इजराइल डिफेंस फोर्सेस को वेस्ट बैंक में उग्रवादी ठिकानों में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू करने का आदेश दिया है। सरकार ने सुरक्षा के मद्देनजर देशभर में बस और रेल सर्विस को रोक दिया है।

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई