सीधी में खाई में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 4 लोग घायल
सिंगरौली से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे सभी लोग
सीधी। सीधी में महाकुंभ जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। 4 लोग घायल हुए हैं। सभी को संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया है। खाई 30 फीट से ज्यादा गहरी है, लेकिन पत्थर और पेड़ों की वजह से गाड़ी 12 फीट से ज्यादा नीचे नहीं जा पाई।
हादसा रविवार-सोमवार की देर रात करीब 2 बजे मूड़ा पहाड़ पर हुआ। सभी लोग सिंगरौली के जयंत से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। जैतपुर गांव से दो गाड़ियों में 13 लोग प्रयागराज के लिए निकले थे। इनमें एक गाड़ी में आठ और दूसरी में पांच लोग सवार थे। स्थानीय ग्रामीणों को सुबह करीब 5 बजे हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अमीलिया थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों को पहले सीधी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से सुबह करीब 8 बजे रीवा रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।
हादसे में इन लोगों की मौत हुई
संदीप उर्फ सोनू साहू
प्रमोद यादव
रमाकांत साहू
सुजीत यादव
हादसे में ये लोग घायल हुए
नीरज कुमार वैश्य (23)
कृष्णा वैश्य (26) पिता श्याम बिहारी वैश्य, जयंत
कृष्णा साहू पिता छद्धारीलाल साहू
प्रदीप साहू (ड्राइवर)
सभी मृतक दोस्त थे, सभी की उम्र 22 से 30 साल
मरने वाले सभी लोग दोस्त थे। सभी की उम्र 22 से 30 साल थी। जैतपुर गांव से रात में प्रयागराज के लिए निकले थे। मरने वालों में संदीप साहू कोल माइंस और प्रमोद यादव एनटीपीसी में नौकरी करते थे। रमाकांत साहू का एनसीएल में इंटरव्यू हो गया था। अगले दो महीने में वह जॉइन करने वाला था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव