महाकुंभ-यमुना में 35 फीट गहराई पर नाव पलटी
- रिंग फेंककर 10 को बचाया
- किला घाट पर नावों का संचालन रोका
- योगी प्रयागराज पहुंचे
प्रयागराज। महाकुंभ का आज 13वां दिन है। शनिवार सुबह किला घाट पर यमुना में एक नाव पलट गई। नाव में सवार 10 लोग यमुना में डूबने लगे। जल पुलिस ने लाइफ जैकेट और रिंग्स फेंककर सभी को बचाया। जहां हादसा हुआ, वहां यमुना की गहराई 35 फीट के करीब थी। सभी को प्राइमरी ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल भेजा गया है। इससे पहले, सुबह महाकुंभ क्षेत्र में सेक्टर-2 के पास दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर अफसर विशाल यादव ने बताया- एक गाड़ी में आग लग गई थी। उसके पास खड़ी दूसरी गाड़ी भी आधी जल गई। वजह अभी स्पष्ट नहीं है। इससे पहले, 19 जनवरी को सिलेंडर की गैस लीक होने से सेक्टर- 19 में आग लग गई थी। इसमें 180 टेंट जल गए थे। मशहूर गायक गुरु रंधावा ने शुक्रवार को महाकुंभ में स्नान किया। उन्होंने एक्स पर लिखा- नई शुरुआत कर रहा हूं। सीएम योगी प्रयागराज पहुंच गए हैं। उन्होंने अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा में हिस्सा लिया। महाकुंभ शुरू होने के बाद उनका यह तीसरा दौरा है। वह मौनी अमावस्या स्नान से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अनुमान है कि इस दिन 8 से 10 करोड़ लोग स्नान के लिए पहुंच सकते हैं। कुंभ में जबरदस्त भीड़ को देखते हुए प्रयागराज के शहरी क्षेत्र में 25 जनवरी से 3 फरवरी तक कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा।

कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा