संसद में सीढ़ियों से गिरे भाजपा सांसद प्रताप सारंगी
- सिर में चोट लगी, कहा- राहुल ने धक्कामुक्की की
- राहुल बोले- भाजपा सांसदों ने धमकाया
नई दिल्ली। ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी संसद की सीढ़ियों से गिर गए। उनके सिर पर चोट लग गई और उन्हें व्हीलचेयर पर बिठाकर ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया। सारंगी ने आरोप लगाया कि वे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की धक्कामुक्की की वजह से गिरे थे। उन्होंने कहा कि राहुल ने किसी सांसद को धक्का दिया। वह सांसद उनके ऊपर गिर गया, जिससे उन्हें चोट लगी। सारंगी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फर्रूखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को राहुल ने धक्का मारा और वे सारंगी के ऊपर गिरे थे। उन्हें ढ्ढष्ट में भर्ती कराया गया है। इधर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें धमकाया है और संसद के मेन गेट मकर द्वार पर उनके जमावड़े की वजह से उन्हें संसद के अंदर जाने में भी परेशानी हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने राहुल और प्रियंका के साथ धक्कामुक्की की। इस बीच राज्यसभा और लोकसभा दोनों ही सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।
चोटिल सारंगी को देखने पहुंचे राहुल गांधी
मीडिया के सामने राहुल का जवाब
मीडिया ने राहुल से सवाल पूछा कि विपक्षी सांसद धक्का-मुक्की का आरोप लगा रहे हैं तो उन्होंने कहा, नहीं-नहीं। आपके कैमरा में होगा। ये पार्लियामेंट का एंट्रेंस है और मैं अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। भाजपा के सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, मुझे धकेल रहे थे, मुझे धमका रहे थे। ये हुआ है। धक्का-मुक्की से कुछ होता नहीं है। संसद में जाना हमारा अधिकार है। भाजपा के मेंबर्स हमें अंदर जाने से रोक रहे थे।
भाजपा सासंद बोले- गुंडागर्दी करते हैं, बूढ़े को गिरा दिया
सांसद निशिकांत बोले- आपको शर्म नहीं आती, गुंडागर्दी करते हो। बूढ़े को गिरा दिया। इस पर राहुल ने तुरंत ही आरोप लगाया कि सारंगी ने उन्हें धक्का दिया था। राहुल के इतना कहते ही वहां मौजूद क्चछ्वक्क सांसद जोर-जोर से चिल्लाने लगे कि सारंगी ने राहुल को धक्का नहीं दिया। इसके तुरंत बाद राहुल वहां से निकल गए।
शाह के बयान पर हंगामा, लोकसभा स्थगित
संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को 19वां दिन है। बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान को लेकर विवाद जारी है। विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नीले कपड़े पहनकर पहुंचे। लोकसभा-राज्यसभा में भी गृहमंत्री अमित शाह के अंबेडकर वाले बयान पर हंगामा हुआ। जिसके बाद दोनों सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी