अब 19 को होगा मंथन, 20 को मिल सकता है सीएम

नई दिल्ली। 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है। समारोह में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं समेत एनडीएक के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर सूत्रों से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जानकारी मिल रही है कि 17 फरवरी को होने वाली विधायक दल की बैठक टल गई है। सूत्रों के मुताबिक अब यह बैठक 19 फरवरी को होगी और 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है। समारोह में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं समेत एनडीएक के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। 
विधायक दल का नेता जा सकता है चुना
बैठक में भाजपा के सभी विधायक और दिल्ली के सातों सांसद मौजूद रहेंगे। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। इसके अलावा बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता पार्टी नेताओं के साथ उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
इन नामों पर लगाए जा रहे कयास
भाजपा ने चुनाव में अपनी रणनीति के तहत मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया था और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद पार्टी इस मामले में निर्णायक कदम उठाने जा रही है। दरअसल भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चुनाव परिणाम आने के बाद ही कयास लगाए जा रहे हैं। इस मामले में विधायकों में विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, पवन शर्मा, अजय महावर आदि के नाम सामने आ चुके हैं। जबकि सूत्रों का कहना है कि भाजपा मुख्यमंत्री व उनके सहयोग मंत्रियों के चयन में कोई ठोस निर्णय लेगी।