कांग्रेस का ‘वोट सत्याग्रह’ हार की हताशा का ढोंग: आशीष अग्रवाल भाजपा मीडिया प्रभारी
भोपाल।
भाजपा ने कांग्रेस के ‘वोट सत्याग्रह’ को चुनाव हार की हताशा और सत्ता की लालसा का नया रूप करार दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर लोकतंत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान और वोट की ताकत को कुचला था, लेकिन आज वही पार्टी नैतिकता की बात कर रही है। प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को संबोधित करते हुए कहा कि आपके नेता राहुल गांधी का ‘वोट सत्याग्रह’ दरअसल हार की हताशा का नया ढोंग है। जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कुचला, संविधान का गला घोंटा और वोट की ताकत छीन ली, वही आज नैतिकता का उपदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को बार-बार जनता ने नकारा है, लेकिन हार का कारण स्वीकारने की बजाय चुनाव आयोग और वोटिंग प्रक्रिया पर झूठा आरोप लगाना-जनता के जनादेश का खुला अपमान है। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्स में जीरो टॉलरेंस और विकासवादी सोच के साथ भाजपा सरकार जनहित में निरंतर काम कर रही है। कांग्रेस का यह तथाकथित ‘वोट सत्याग्रह’ असल में ‘सत्ता-ग्रह’ की ख्वाहिश का नया नाम है। अग्रवाल ने कहा कि छिंदवाड़ा जैसे अपने गढ़ में समर्थन खो चुकी कांग्रेस अब रीवा में नाटक कर रही है। लेकिन प्रदेश की समझदार जनता कांग्रेस के छल-कपट और बहकावे में आने वाली नहीं है।

ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप
दिलीप जोशी और हरिहरन को मिला बड़ा सम्मान, समारोह में छाए कलाकार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पलटवार, विपक्ष को संदेश
Drunk Policeman Assault: जबलपुर में युवक को पीटने का मामला
Maharashtra Update: संजय गांधी नेशनल पार्क में एंट्री फीस बढ़ोतरी रद्द
Gulf Crisis Impact: बहादुरगढ़ में जूता उद्योग का उत्पादन आधा