भोपाल।
भोपाल में तलैया थाना क्षेत्र के कमला पार्क इलाके में दो सेंट्रो कारों में अचानक आग भड़क उठी। घटना रविवार देर रात ढेरपुरा स्थित संजीवनी क्लिनिक के सामने की है, जहां फरियादी ओसामा अली और उनके भतीजे साईम अली की कारें खड़ी थीं। दोनों ने थाना तलैया में पहुंचकर अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सीसीटीवी की हवाले से कहा कि किसी युवक ने कार पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई, सीसीटीवी में एक संदिग्ध भी दिखाई दिया है। जानकारी के अनुसार, ओसामा अली (43) पेशे से जिम ट्रेनर हैं। उन्होंने अपनी सेंट्रो कार को रात करीब 11:50 बजे घर के सामने खड़ा किया था। वहीं, उनके भतीजे साईम अली (35) ने अपनी कार शाम 8 बजे पार्क की थी। दोनों गाड़ियां संजीवनी क्लिनिक के सामने रोड के किनारे खड़ी थीं। इसके अलावा पास ही खड़ी एक अन्य स्कूल मेजिक वाहन भी इस आग की चपेट में आई।