भोपाल से दिल्ली तक सियासी हलचल! CM मोहन यादव की मुलाकात के बाद मानसून सत्र से पहले बदल जाएगी 'मोहन कैबिनेट'?
भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री यादव ने खुद अपने सोशल मीडिया से इस मुलाकात की जानकारी सांझा की है। राज्य में अटकी हुई निगम मंडल की नियुक्तियां, मंत्रीमंडल विस्तार और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के बीच इस मुलाकात को सियासी नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर करते हुए इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया है। लेकिन राजनीतिक सूत्रों की मानें तो ये मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश के नेताओं को जगह दिलाने को लेकर हुई है। दरअसल, पिछले कई महीनों से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जा रही है। माना जा रहा है कि मानसून सत्र से पहले मोहन कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हो सकता है। इस संभावित फेरबदल में कुछ नए चेहरों को मौका देने के साथ-साथ कुछ अनुभवी नेताओं की वापसी भी हो सकती है। 31 सदस्यीय मंत्रीमंडल में 4 पद खाली हैं। इसके अलावा कुछ मौजूदा मंत्रियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां देकर अन्य राज्यों में प्रभारी बनाया जा सकता है, खासकर जहां आगामी चुनाव होने हैं।

जीतू पटवारी का बयान: क्रूड सस्ता फिर भी नहीं घटे ईंधन के दाम
मुरैना फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, खुद की गन लोड करते समय चली गोली
IPL 2026: पहले नंबर पर खत्म करने वाली टीम सबसे ज्यादा बनी चैंपियन, GT के आंकड़े RCB पर भारी
IPL 2026 क्वालिफायर-1: गुजरात बनाम RCB मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
‘गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने से खत्म होगी समस्या की जड़’, हामिद अंसारी का बड़ा बयान